Featured Posts

आज से चलेंगी सरकारी बसें, फिलहाल नहीं बढ़ेगा किराया, सिर्फ बस स्टॉप पर ही रुकेंगी

पीआरटीसी ने आज यानी 20 मई से कुछ खास रूट्स पर बस सर्विस शुरू दी है। कोविड-19 से बचाव को लेकर कुछ हिदायतों के साथ सर्विस शुरू होगी। फिलहाल किराये में बढ़ोतरी नहीं की गई है। बस सर्विस किसी भी रूट पर उसके ओरिजनल प्वाइंट से टर्मीनेटिंग प्वाइंट तक ही चलेगी। रास्ते में किसी भी बस स्टैंड पर खड़ी सवारी को नहीं बैठाया जाएगा और न उतारा जाएगा। केवल जिले के हेडक्वार्टर पर ही सवारियों को उतारा जाएगा।

सवारियों की टिकटें एडवांस बुकिंग एजेंट की तरफ से या कंडक्टर बस स्टैंड पर ही करेगा। फ्री या रियायत दर पर सफर करने वाले यात्रियों का मामला भी मौके पर ही बस स्टैंड पर निपटाया जाएगा। टिकट काटने वाले एडवांस बुकर/कंडक्टर द्वारा टिकट काटने से पहले और बात में साबुन और पानी से हाथ धोए जाएंगे। एडवांस बुकर के कैबिन की प्लास्टिक व शीशे से पार्टीशन की जाएगी। बस में कैपेसिटी से 50 फीसदी सवारियां ही बैठाई जा सकेंगी। पीआरटीसी ने फिलहाल राज्य के 80 रूट तय किए हैं। अगर इन रूट्स के अलावा पीआरटीसी का कोई डीपो अपने स्तर पर बस चलाना चाहता है तो वो उस रूट की परमिशन हेड ऑफिस से सकता है।

इन रूट्स पर चलेंगी बसें

  • }पटियाला से नाभा,मलेरकोटला, समाना, पातड़ां, राजपुरा, अमृतसर वाया सरहिंद खन्ना, रोपड़, घनौर, नवांशहर, भवानीगढ़, खन्ना वाया भादसों अमलोह, खन्ना-नाभा, नवांशहर-समाना और पटियाला-घड़ाम प्रमुख है।
  • चंडीगढ़ से पटियाला, संगरूर, बठिंडा, लुधियाना, रोपड़, राजपुरा।
  • संगरूर से पटियाला, मलेरकोटला, लुधियाना, पातड़ां, चंडीगढ़, सुनाम, लहरा, अमृतसर, धूरी, भवानीगढ़, पटियाला।
  • बरनाला से चंडीगढ़, पटियाला, संगरूर, मानसा, मोगा, बठिंडा और लुधियाना रूट है।
  • बठिंडा से चंडीगढ़, पटियाला, मानसा, डबवाली, मलोट, तलवंडी, बरनाला, मुक्तसर साहिब, भगता।
  • फरीदकोट से मोगा, फिरोजपुर, बठिंडा, अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़। }बुढलाडा से जाखल, पातड़ां, पटियाला, सुनाम, पटियाला, बोहा, मानसा, मानसा-पटियाला, बुढ़लाडा-भिखी।
  • लुधियाना से होशियारपुर, अमृतसर, चंडीगढ़, बरनाला, बठिंडा, नकोदर, संगरूर, मलेरकोटला, मलेरकोटला-पटियाला रूट है।
  • कपूरथला से जालंधर, गोइंदवाल, टांडा, श्री अमृतसर, सुलतानपुर, जालंधर-पटियाला।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xe8mI4

Post a Comment

0 Comments