पंजाब से अपने गृह यानी मूल राज्य जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने भले ही covidhelp.punjab.in वेब पोर्टल बनाकर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी है लेकिन उत्तर प्रदेश व बिहार के प्रवासियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं। लंबी लाइनों में काफी देर इंतजार के बाद नंबर आने पर इन्हें ऑनलाइन आवेदन नहीं करने पाने की वजह से रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा।
ज्यादातर अनपढ़, कइयो के पास स्मार्टफोन नहीं
मिनी सचिवालय में रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंच रहे अधिकांश प्रवासी ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ होने की वजह से इधर-उधर लोगों की मिन्नत कर रहे हैं। ज्यादातर प्रवासी पढ़े लिखे नहीं हैं, वहीं कइयों के पास तो इंटरनेट सुविधा वाला मोबाइल तक नहीं हैं।
रजिस्ट्रेशन-मेडिकल के नाम पर 50 वसूली
मिनी सचिवालय में सुबह से शाम तक प्रतिदिन 500-600 प्रवासी रजिस्ट्रेशन व मेडिकल करवाने मिनी सचिवालय पहुंच रहे हैं। लंबी लाइनों में घंटों इंतजार कर रहे प्रवासियों को टी स्टाल चलाने वाला एक युवक 50 रुपए में रजिस्ट्रेशन व मेडिकल करवाकर देने की अनोखी सुविधा दे रहा है। जिले से बाहर जाने के लिए कर्फ्यू पास व मेडिकल की सुविधा के लिए शहर के अन्य लोग भी 50 रुपए में यह सुविधा ले रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e2NVEJ
0 Comments