Featured Posts

17 एमएम बारिश से अनाज मंडियों में भरा पानी, नाभा में 40 साल पुराने सफेदे के पेड़ गिरे

सोमवार रात करीब 11:30 बजे की तेज आंधी और बारिश का दिन और रात के तापमान में कोई खास असर नहीं पड़। जबकि 17 एमएम बारिश के बाद मंडियों में पानी भर गया। किसान सुबह मंडियों में गेहूं को बचाने और पानी निकालने में बिजी थी। मंगलवार का अधिकतम तापमान 34.70 और न्यूनतम 200 रहा। साेमवार देर रात की हवाओंसे मालेरकोटला रोड स्थित ट्रक यूनियन में दो बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर वहीं पर खड़े दाे ट्रकाें के पिछले हिस्से पर गिर गए। दोनों ट्रकाें के मालिक जसवंत सिंह अजनाैंदा और सरबजीत सिंह धांदरा ने बताया कि वह अनाज मंडी से गेहूं की लोडिंग और अनलोडिंग कर रहे थे।

देर शाम काे ट्रक यूनियन में वाहन पार्क किए थे। ट्रक यूनियन प्रधान नवदीप हनी धालीवाल के मुताबिक ये सफेदे के पेड़ 40 साल पुराने थे। जर्जर पेड़ काे गिराने का काम रुकवाने के खिलाफ 4 महीने पहले थाना काेतवाली में शिकायत दी थी। मौसम विभाग ने 13 और 14 को पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। 15 और उसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान 40 से 60 किमी की रफ्तारसे हवा भी चल सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Water filled in grain markets due to 17 mm rain, 40-year-old white trees fell in Nabha


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bqrw2n

Post a Comment

0 Comments