Featured Posts

खंभे से टकरा एसयूवी पलटी, सवार हुए फरार

थाना बस्ती बावा खेल में पड़ते शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में वीरवार दोपहर 3 बजे तेज रफ्तार एसयूवी बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद एसयूवी चालक मौके से फरार हो गया। इलाके की बिजली जाने पर पावरकॉम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच खंभा ठीक करवाया और थाना बस्ती बावा खेल काे सूचना दी।

पुलिस ने कार कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ कमलजीत सिंह ने कहा कि घटना के वक्त गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। आराेपियाें का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SUV collided with pole, overturned


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ctMIpe

Post a Comment

0 Comments