लॉकडाउन के दौरान सरकार विभिन्न तरह की सहायता राशि सीधे लाभुकों के खाते में भेज रही है। इस राशि की निकासी के लिए शहर से लेकर गांव तक के सभी बैंक शाखाओं व सीपीसी पर लाभुकों की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान लाभुक सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन नहीं कर रहे है। जिसके कारण कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ने की संभवना बनी रहती है। ग्राहकों की अप्रत्याशित भीड़ से बैक कर्मियों को भी परेशानी हो रही है। इस समस्या से निदान के लिए शुक्रवार को अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक एसबी पाठक ने जिला के सभी बीडीओ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर लाभुकों के बीच फैल रहे अफवाहों के बारे में समीक्षा की।
इस दौरान बीडीओ ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान बैंक एवं सीएसपपी पर सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की धज्जियां उड़ रही है। बीडीओ ने जानकारी सरकार की ओर से जरूरतमंदों की मदद के लिए जन धन खाताधारियों के खाता में राशि भेजी गई है। वहीं राशन कार्डधारी एवं उज्जवला योजना के लाभुकों को भी गैंस की राशि के अलावे स्कूली बच्चों के खातों में पोषाक, वृद्ध पेंशन लाभुकों के खाते में पेंशन की राशि भेजी जा रही है।
उसी राशि की निकासी के लिए हर दिन बैंक एवं सीएसपी पर लाभुकों की भारी भीड़ जमा हो रही है। इस दौरान ग्राहक सोशल डिस्टेसिंग नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे है। सरकार की ओर से महिलाओं के जनधन खाता में भेजी गई पांच सौ रूपए की राशि निकासी के लिए आपाधापी मची रहती है। उक्त राशि की निकासी के लिए हर दिन सुबह से ही बैंकों की शाखाओं पर ग्राहकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो जाती है। जन धन खाताधारियों के बीच राशि निकासी के लिए मची इस आपाधापी का सबसे मुख्य कारण अफवाह है।
क्या कहते हैं एलडीएम
इस संबंध में एलडीएम ने बताया कि सरकार ने महिलाओं के जन धन खाते में मदद के रूप में पांच सौ रूपए की राशि भेजी है। वहीं राशन कार्डधारियों के बैंक खाते पर एक हजार रूपए की राशि भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि लाभुक इस राशि की अपने जरूरत के अनुसार निकासी कर सकते है। उन्होंने लाभुकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। साथ ही बैंक या सीएसपी से राशि निकासी के दौरान सोशल डिस्टेसिंग नियमों का पालन करने की अपील की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RJsakn
0 Comments