Featured Posts

पकड़ने की काेशिश में सांभर काे भगाया, मौत

जंडू सिंघा के पास गांव मदारा में रविवार दाेपहर सांभर देख लाेगाें ने उसे काबू करने की काेशिश की। डंडे और रस्सियां लेकर गांववासियाें ने सांभर काे काफी देर तक भगाया और जब सांभर थककर एक खेत में गिर गया ताे उसे पानी पिला दिया। पानी पीने के कुछ देर बाद सांभर ने दम ताेड़ दिया। जंगलात विभाग ने लाडोवाली रोड स्थित अस्पताल में सांभर का पाेस्टमार्टम करवाने के बाद उसे दफना दिया। डिस्ट्रिक्ट वाइल्ड अफसर जसवंत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कर्मचारी प्रदीप मौके पर पहुंचे तो सांभर मर चुका था।

उन्हाेंने लोगों से अपील की है कि जब भी सांभर दिखे तो तुरंत जंगलात विभाग को सूचित करें, न कि उसे खुद पकड़ने की कोशिश करें। ज्यादा भीड़ और शोर हाेने पर सांभर को हार्ट अटैक आ जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sambhar was driven to death by death,


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ybquJw

Post a Comment

0 Comments