Featured Posts

काेराेना से लड़ रहे याेद्धाओं की सुरक्षा बेहद जरूरी, मुहैया कराईं पीपीई किट

जितनी जरूरत गरीबों तक राशन पहुंचाने की है उतना ही महत्व कोविड-19 महामारी से बचाने में जुटे लाेगाें काे संसाधन मुहैया करवाने का है। सिटी में युवा और इंडस्ट्रियल संगठन जागृत हुए हैं और उन्होंने सिविल के डॉक्टरों और पुलिस काे पीपीई किट मुहैया करवाने का बीड़ा उठाया है। चेंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड काॅमर्स ने 300 किट दी हैं। रविवार को तीन युवा और उनके साथी सिविल अस्पताल में पीपीई किट डोनेट करने पहुंचे।

इससे पहले सिटी में पठानकोट रोड और राववाली के इंडस्ट्री संचालकों ने कोरोना बीमारी के आइसोलेशन वार्ड इत्यादि में संवेदनशील स्थानों पर ड्यूटी निभाने वाले पुलिस फोर्स के जवानों के लिए किट उपलब्ध करवाई। पीपीई किट कायदे से एक ही बार ही इस्तेमाल होती है। अभी सीमित मात्रा में यह किट उपलब्ध है। जरूरत के मुकाबले सप्लाई को तेज करने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है। इस बीच समाज के संवेदनशील लोगों की कोशिश कोरोना के योद्धाओं का हौसला बढ़ा रही है।

इंडस्ट्री कर रही पुलिस मुलाजिमों की मदद
जालंधर सिटी इंडस्ट्री संचालकों के ग्रुप ने भी किट प्रदान कर अच्छी शुरुआत की है। जालंधर इंडस्ट्रियल फोकल पाॅइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट नरेंद्र सिंह सग्गू ने बताया कि बीते 3 हफ्ते से कर्फ्यू ड्यूटी कर रहे पुलिस मुलाजिमों के पास बैठने का भी प्रबंध नहीं है। इसके मद्देनजर एसोसिएशन के सदस्यों ने 100 कुर्सियां मुलाजिमों के लिए भेंट की हैं। नरेंद्र सिंह सग्गू ने कहा कि कोविड-19 के माहौल में जालंधर में डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर जीपीएस भुल्लर और बाकी अधिकारियों की टीम ने नियोजित योजना के तहत संसाधन उपलब्ध कराने का काम शुरू किया है। हमने डायरेक्ट काम करने की बजाय पुलिस से संपर्क करके उनकी प्राथमिकता की जानकारी ली थी। इसके बाद कुर्सियां उपलब्ध करवाई गईं ताकि पुलिस मुलाजिम बेहतर तरीके से ड्यूटी कर सकें।


युवा नेता 20 पीपीई किट डोनेट कीं, बोले- कोरोना को हराकर दम लेंगे
18 दिन से अपनी टीम के साथ जुटे जालंधर कैंट के युवा नेता व कांग्रेस पार्षद राजिंदर शर्मा के बेटे शिवम शर्मा ने रविवार को सिविल अस्पताल में 20 पीपीई किट्स उपलब्ध करवाईं। शिवम ने 100 पीपीई किट का ऑर्डर दिया है। पहली खेप में 20 पीपीई किट्ज आज ही उनके पास पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि यह सेवा निर्बाध जारी रहेगी। इसके लिए वह अपने टीम मेंंबर्स के शुक्रगुजार हैं, जो दिन रात उनके साथ सेवा निभाने में जुटे हैं। उन्होंने लॉकडाउन को जरूरी करार देते हुए लोगों से प्रशासन को पूर्ण सहयोग देेने की अपील की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PPE kit provided for the safety of those fighting with Caraina


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K1RApa

Post a Comment

0 Comments