चाेरी का आराेप लगाकर युवती से मारपीट के केस में पुलिस ने बाप-बेटे समेत तीन लाेगाें के खिलाफ केस दर्ज किया है। बाप-बेटे को गिरफ्तार कर तीसरे आराेपी की तलाश की जा रही है। सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जैन कॉलोनी शाहकोट में कुछ परिवार झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं। यहां की युवती से शनिवार दोपहर 3 बजे मारपीट की गई। वायरल वीडियाे में साफ है कि खाली प्लॉट में घोड़ा बांधकर आ रही युवती के साथ मारपीट की गई।
आरोपी लड़की को पीटते हुए घसीटते ले गए। घायल लड़की को शाहकोट के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूत्रों के मुताबिक जैन कॉलोनी में कुछ लाेगाें ने युवती पर चोरी के आरोप लगाए थे। एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह और उसके बेटे गुरविंदर सिंह और मनदीप नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बाप-बेटे से पूछताछ की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VjFOvI
0 Comments