Featured Posts

गैस की सब्सिडी, किसान फसल बीमा का पैसा, वृद्धा और विकलांग पेंशन की राशि

यदि लॉकडाउन के दौरान गैस की सब्सिडी, किसान फसल बीमा का पैसा, मनरेगा की मजदूरी, जनधन स्कीम, विधवा, वृद्धा और विकलांग पेंशन सहित सरकार द्वारा दी जाने वाली कई योजनाओं से मिलने वाली सहायता राशि अकाउंट से निकलवाने के लिए आपको बैंक या एटीएम में जाने की जरूरत नहीं है।
डाक विभाग घर बैठे ही आपको यह पैसा मुहैया करा रहा है। सरकारी योजनाओं के ज्यादातर खाते आधार कार्ड से लिंक होने के चलते डाक विभाग द्वारा दिया जाने वाला यह पैसा आपके खाते से ही काटकर दिया जा रहा है। जिले में डाक विभाग द्वारा हर दिन करीब 500 लोगों को घर बैठे ही पेमेंट दी जा रही है।

सरकार ने दी अनुमति, 8 हजार तक ले सकते हैं पेमेंट
लॉकडाउन के शुरुआती दौर में डाकिया बैंकों में जमा आपके पैसे की ही पेमेंट कर रहा था, लेकिन लॉकडाउन बढ़ने और लोगों के बेहतर रिस्पांस को देखते हुए सरकार ने खातों में दिए जाने वाले आर्थिक राशि का पैसा डाक विभाग के द्वारा खाते से निकलने की अनुमति दे दी है। सरकार के निर्देश पर डाक विभाग में तैनात डाकिये घर- घर जाकर लोगों को उनके खातों में जमा पैसा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इससे जहां लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं, वहीं लॉकडाउन का पूर्णता पालन हो रहा है। डाकिये से लोग 500 रुपए से लेकर 8000 रुपए तक पेमेंट ले सकते हैं।

मशीन पर थंब से पहले सैनिटाइज करवाते हैंहाथ

डाक विभाग ने घर-घर लोगों को पैसा पहुंचाने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार कर रखी है। इसके तहत सभी डाकियों को साबुन, सैनिटाइजर आदि सामान दिया गया है। पेमेंट के लिए मशीन में थंब करने से पहले लोगों को हाथ धुलाया जाता है। इसके बाद सैनिटाइजर से हाथ साफ करके मशीन में पंचिंग करने दिया जाता है। इसमें खासतौर पर सोशल डिस्टेंसिंग का अधिक ख्याल रखा जाता है। किसान गुरप्रीत सिंह का कहना है कि जन-धन खाते से 1000 डाकिए से निकलवा लिए है। कुछ दिन के लिए घर का सामान आ जाएगा।

हर दिन करीब 500 से 550 लोगों को पेमेंट कर रहे

जालंधर डिवीजन पोस्ट ऑफिसेज के सीनियर सुपरिंटेंडेंट नरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा उन सभी खातों से पैसे निकालने के आदेश दिए हैं, जिनमें सरकारी पैसा आर्थिक राशि के रूप में लोगों के खातों में आता है। नरेंद्र कुमार ने कहा कि हम जालंधर एरिया में हर दिन करीब 500 से 550 लोगों को पेमेंट कर रहे हैं। इससे गांव में रहने वाले किसानों और मजदूरों को ज्यादा फायदा हो रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gas subsidy, farmer crop insurance money, old age and disabled pension amount


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ahrSrF

Post a Comment

0 Comments