मकसूदां मंडी में मंडी अधिकारियों द्वारा सभी चोर रास्तों को पिल्लर लगाकर और गेट लगाकर बंद कर दिया गया है, लेकिन अभी भी कई सब्जी विक्रेता मंडी फीस बचाने के चक्कर में इन चोर रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए लोगों ने पिल्लर के ऊपर की दीवार को तोड़ दिया है ताकि वे आसानी से निकल सके।
वहीं मंडी में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए नई जगह पर आढ़तियों को शिफ्ट करने के लिए ड्रॉ निकाले गए थे, ताकि वे नई फड़ों पर माल बेच सके और भीड़ कम हो जाए। मगर कुछ आढ़तियों ने अपनी फड़ों को परचून विक्रेताओं को दे दिया। मंडी अधिकारियों को जानकारी मिली तो एक्शन लेते हुए परचून विक्रेता का माल जब्त किया और आढ़ती को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
तेज बुखार वालों को मंडी में घुसने नहीं दिया
प्रशासन द्वारा मंडी में दाखिल होने वालों की जांच करने के लिए आईएमए के डॉक्टर तैनात किए हैं। मंडी में आने वालों की चेकिंग की जा रही है। हर रोज तेज बुखार के कई केस सामने आ रहे हैं। वीरवार को भी 4 लोगों के तेज बुखार था। जिन्हें सिविल में जांच के लिए भेजा गया।
पोटेटो कंपनी को कारण बताओ नोटिस
मंडी मार्केट कमेटी के अधिकारियों द्वारा गिल पोटेटो कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कंपनी के आढ़ती को जो फड़ अलॉट की गई थी, उसने अपनी फड़ पर किसी परचून विक्रेता को बिठा दिया था। जब इस संबंधी मार्केट कमेटी को पता लगा तो उन्होंने तुंरत एक्शन लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RK280J
0 Comments