मालेरकोटला.पौने 4 माह पहले हुए गैंगस्टर घुद्दू के कत्ल का मुख्य आरोपी सुबहान खान को पुलिस ने दिल्ली से अरेस्ट किया है। आरोपी से 2 पिस्तौल व 8 कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पांच दिन का रिमांड लिया है। पुलिस का दावा है कि घुद्दूू ने गैंगस्टर गाहिया खान की पत्नी के साथ मारपीट की थी इससे उसका गर्भपात हो गया था। इसी रंजिश के चलते घुदू का कत्ल हुआ। एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि 25 नवंबर को मोहम्मद यामीन की शादी की रिसेप्शन पार्टी न्यू रानी महल पैलेस में चल रही थी।
रात 8 बजे बॉबी का भाई अब्दुल रसीद उर्फ घुदू रिश्तेदारों के स्वागत के लिए पैलेस के मेन गेट के पास खड़ा था। इस दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और अब्दुल पर गोलियां दाग दी। इससे उसकी मौत हो गई थी। इस दौरान पैलेस में बिजली का काम कर रहे अरूण चौहान के पैर में भी गोली लगी। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने बग्गा खान, मतोई निवासी गाहियां खान, फराज अहमद समेत सात आरोपियों पर केस दर्ज किया था। 26 नवंबर को बूटा खान ने अपने फेसबुक अकांउट से कत्ल की जिम्मेवारी ली थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U0roRz
0 Comments