Featured Posts

10वीं के छात्राें के दाे गुटाें में अंधाधुंध फायरिंग महिला की माैत, तीन अमृतसर रेफर

कादियां/श्री हरगोबिंदपुर.बटाला के गांव हरचाेवाल में 10वीं के दो छात्र गुटों में रंजिश को लेकर पैदा हुए तकरार के बाद एक गुट के कुछ लोगों ने दूसरे गुट के एक छात्र के घर में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में छात्र की ताई की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई, जबकि घर के अन्य तीन सदस्य गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को पहले बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, मगर डॉक्टरों ने उक्त घायलों को अमृतसर रेफर कर दिया है। रंजिश ये है कि उक्त हमलावर छात्र, चचेरे तीन भाइयों पर स्कूल में दबदबा रखना चाहता था।


अमरजीत सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी हरचोवाल ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके चाचा के लड़के सुखमनजीत सिंह, गुरसिमरन सिंह और राणा विश्वजीत सिंह कादियां के एक स्कूल में पढ़ते हैं। उनके साथ एक लड़का साहिल निवासी भामड़ी पढ़ता है। उसके चाचा के लड़कों और साहिल में किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो गई थी। 16 मार्च को राजीनामा करवाने के लिए पेट्रोल पंप हरचोवाल में इकट्ठे हुए थे। वहां पर साहिल राजीनामे के लिए सहमत नहीं हुआ और धमकियां देता हुआचला गया कि अस्सी तुहानूं बाद विच वेख लवांगे।

...औरअंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी

17 मार्च को रात करीब साढ़े 10 बजे वह घर में सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी लक्खा सिंह निवासी हरचोवाल, मलकीत सिंह निवासी हरचोवाल, अमृतपाल सिंह निवासी भाम, साहिल निवासी भामड़ी, करीब 8-10 अज्ञात व्यक्तियों के साथ पिस्तौल आदि हथियारों से लैस होकर उनके घर आ पहुंचे। लक्खा सिंह ने ललकारा मारा कि इन सभी को पकड़ लो और जान से मार दो और इन लोगों को हमारे साथ पंगा लेने का मजा चखा दो। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फिर धमकियां देते और ललकारे मारते हुए फरार हो गए। उनके चले जाने के बाद देखा तो मां जसबीर कौर बरामदे में गिरी पड़ी थी। उनकी गर्दन में गोली लगी थी। इसके अलावा उसके पिता निरंजन सिंह के माथे में, चाची नरिंदर कौर की बाजू में और दादा प्रताप सिंह की टांग में गोली लगने से जख्मी थे।

आराेपियाें की तलाश में छापामारी

अमरजीत ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने उनके चाचा के लड़के दविंदर के घर जाकर भी हवाई फायर किए जो उनकी गाड़ी पर लगे हैं। अमरजीत ने बताया कि रंजिश ये है कि उक्त लोग उसके चाचा के लड़कों को स्कूल में दबाकर रखना चाहते हैं। पुलिस ने मौके से कई खोल बरामद किए हैं। थाना श्री हरगोबिंदपुर के एसएचओ ने बताया कि लक्खा सिंह, मलकीत सिंह, अमृतपाल सिंह, साहिल के अलावा करीब 10 अज्ञात लोगों पर धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 450, 427, 336, 506, आर्म्ज एक्ट का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जसबीर कौर। -फाइल फोटो।
जसबीर कौर की मौत के बाद विलाप करते परिवार के लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ugl1sA

Post a Comment

0 Comments