Featured Posts

अमृतसर में 15 हजार रिश्वत लेते नारकाेटिक सेल के 2 एएसआई अरेस्ट, कोर्ट ने दो दिन की रिमांड पर भेजा

अमृतसर.विजिलेंस विभाग की टीम ने नारकाेटिक सेल के दो एएसआई को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों ने एक युवक को नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था और इस पर और नशीली गोलियां डालने की धमकियां दे रहा था। न डालने के एवज में उसने परिवार वालों से रिश्वत की मांग की तो बात 15 हजार में बनी और विजिलेंस ने दोनों को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान तिलक सिंह और प्रगट सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले लंबे समय से नारकाेटिक सेल में तैनात थे। विजिलेंस विभाग की टीम ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को इन्हें अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें दो दिन का रिमांड दिया है। यह दोनों ही एएसआई नशे में पकड़े गए लोगों पर और नशीला पदार्थ आदि डालने की धमकियां देते थे। इतना ही नहीं अभी तक कई लोगों को फंसाया भी है।

एनडीपीएस के मामले में अरेस्ट हुआ था गुरदित्त
विजिलेंस विभाग को राजेश बब्बर निवासी छेहर्टा ने शिकायत की थी कि करीब 4 महीने पहले उसका दोस्त गुरदित्त सिंह निवासी बाबा दीप सिंह काॅलोनी, छेहर्टा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के आरोप में केस दर्ज किया गया था। बीती 16 मार्च को नारकाेटिक सेल द्वारा गुरदित्त सिंह से 200 नशीली गोलियां बरामद होने के आरोप में पुलिस थाना मकबूलपुरा में केस दर्ज किया गया। उन्होंने गुरप्रीत सिंह (गुरदित्त सिंह का भाई) के साथ नारकाेटिक सेल कार्यालय में जाकर एएसआई तिलक सिंह और एएसआई प्रगट सिंह से बातचीत की। एएसआई तिलक सिंह ने कहा कि गुरदित्त सिंह का पुलिस रिमांड लेकर अभी उससे और नशीली गोलियां बरामद करनी है। ऐसे में उसकी जमानत जल्द नहीं हो सकेगी। इसके बाद पैसे मांगने लगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WqjR0j

Post a Comment

0 Comments