बरनाला. बरनाला के गांव मेहता में 12 दिसंबर काे ब्याह कर आई नवविवाहिता नवरीत (25) काे ससुरालियाें ने दहेज में कार न लाने पर गला रेत कर मार डाला। नवरीत का भाई दबिंदर सिंह एक दिन पहले सोमवार शाम को अपने गांव जोगा जिला मानसा से पंचायत लेकर बहन के घर आकर वायदा किया था कि तीन महीने बाद गेहूं की फसल की पेमेंट आते ही गाड़ी लेकर देगा।
दबिंदर ने रोते हुए कहा कि उसकी बहन साथ जाने की जिद्द कर रही थी लेकिन ससुरालियाें ने जाने नहीं दिया। सुबह उन्हें पता चला कि उनकी बहन की मौत हो गई है। जे कल मैं बहन नूं नाल ले जादा तां ओह बच जादी मैनूं नी पता सी कि ओह मैनूं आखरी वार मिल रही है। शादी को दो महीने से भी कम समय हुआ था।
ससुरालियाें ने साजिश रचकर कत्ल किया है। उधर, पुलिस ने ससुराल परिवार के सभी 5 लाेगाें पर कत्ल का केस दर्ज किया है। जिला पुलिस प्रमुखने कहा कि पुलिस ने दबिंदर के बयान पर उसकी बहन के पति गगनदीप, जेठ कुलदीप, ससुर काका सिंह, सांस चरणजीत कौर और जेठानी गुरमीत कौर पर साजिश रचने व दहेज के लिए कत्ल करने का केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
परिवार ने कत्ल को हादसा दिखाने की रची साजिश
एसपी (डी) बरनाला रूपिंदर भारद्वाज ने बताया कि कत्ल को हादसा बनाने का प्रयास किया गया। परिवार ने कहानी बनाई कि नवरीत रात में पति गगनदीप के कमरे में सोई थी। फसल की रखवाली करने के लिए परिवार के लाेग आधा-आधा टाइम ड्यूटी देते हैं। सुबह 3 बजे गगनदीप हर रोज की तरह खेत गया। वहां से जेठ कुलदीप खेत से आगया। सुबह बेड़ पर लाश मिली। पुलिस ने अनुसार, परिवार के सदस्य अलग-अलग बयान दे रहे हैं। पूछताछ कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OvVedQ
0 Comments