Featured Posts

बेरोजगार अध्यापकों का संगरूर-लुधियाना हाईवे पर धरना, साढ़े 5 घंटे ठप रहा यातायात

संगरूर. रोजगार की मांग को लेकर ईटीटी और बीएड बेरोजगार अध्यापक यूनियन ने लुधियाना-संगरूर हाईवे पर धूरी बबनपुर नहर के नजदीक धरना देकर यातायात ठप कर दिया। इस कारण पुलिस को वाहनों का रास्ता गांवों के जरिए डायवर्ट करना पड़ा। साढ़े पांच घंटे यातायात ठप रहने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई।

आखिरकार, एसडीएम धूरी लतीफ अहमद द्वारा यूनियन की 10 फरवरी को पैनल बैठक करवाए जाने का आश्वासन देने के बाद शाम साढ़े 5 बजे बेरोजगार अध्यापकों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इसके अतिरिक्त यूनियन की 3 फरवरी को डीसी के साथ व इसी सप्ताह शिक्षा सचिव के साथ बैठक करवाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेरोजगार शिक्षकों का संगरूर में प्रदर्शन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b1ZPxP

Post a Comment

0 Comments