फाजिल्का. फाजिल्का सेक्टर में जीरो लाइन पर गांव मुहार सोना में बीएसएफ की 96 बटालियन में तैनात बीएसएफ के एएसआई खुर्शीद मियां ने मंगलवार सुबह ड्यूटी खत्म होने से मात्र 5 मिनट पहले अपनी एलएमजी से माथे पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
खुर्शीद त्रिपुरा के गोमती जिले के कुशमरा ईएस काकरा बान का रहने वाला था। सदर पुलिस के एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि सुबह 7 बजे सूचना मिली कि जवान ने सुसाइड कर लिया है। उसकी ड्यूटी कंटीली तार के पार गेट नंबर 3 पर रात 12 से 6 बजे तक की थी। सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर एलएमजी से अपने माथे पर गोलियां मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
जांच अधिकारी के अनुसार मृतक के साथ ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल पवन कुमार ने उन्हें बताया कि गोलियां चलने की आवाज सुनकर वह भाग कर पहुंचा तो देखा कि खुर्शीद का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसके माथे के बीच गोलियां लगी थी। उसके शव के समीप गोलियों के 8 खाली खोल पड़े हुए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E4gkdo
0 Comments