Featured Posts

जिले में कोरोना के 45 नए केस, एक की मौत

फाजिल्का जिले में बुधवार को कोरोना के 45 नए पॉजिटिव केस आने से जिले के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3288 हो गई है जबकि मौतों की संख्या 51 है। जिले में कोविड की स्थिति सांझी करते डीसी अरविंद पाल सिंह संधू ने फेसबुक द्वारा बताया कि अब तक जिले में 48,418 सैंपल जांचे गए हैं। उन्होंने बताया कि आज जिले में 7 लोग ठीक हुए हैं और अब तक जिले में ठीक होने वालों की संख्या 2869 हो गई है।

इस समय 215 एक्टिव मरीज जिले में हैं। दूसरे जिलों के 153 केस है। उन्होंने बताया कि जिला निवासियों के रूबरू होते उनको पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए शिकायत निवारण पोर्टल के बारे में जानकारी देते उनसे अपील की है कि लोग अपनी, शिकायतें विभागों में जाकर दर्ज करवाने की बजाय पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल पर दर्ज करवाए।

डीसी ने बताया कि राज्य सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल://connect.punjab.gov.in /शुरू कर दिया है। किसी भी विभाग के साथ संबंधी शिकायत हो लोग इस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जिसका समयबद्ध हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे लोगों का समय बचेगा और उनको शिकायतों के निपटारे के लिए दफ्तरों तक भी नहीं आना पड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3esK2dy

Post a Comment

0 Comments