Featured Posts

पुरानी रंजिश के चलते युवक से मारपीट करने पर 4 लोगों के खिलाफ केस

उपमंडल के गांव खिप्पांवाली में पुरानी रंजिश के चलते युवक की मारपीट करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि उनको राजेश कुमार वासी आजमवाला ने बयान दर्ज करवाए थे कि बीती 31 अक्तूबर को दोपहर 1 बजे राविंदर सिंह उर्फ रवि, अंकित, माघी लाल वासी खिप्पांवाली, कुलविंदर सिंह वासी चूहड़ीवाला धन्ना ने पुरानी रंजिश के चलते घर में जबरन घुसकर उस पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने उक्त आरोपियों पर धारा 342, 323, 427, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mR8JU3

Post a Comment

0 Comments