तरनतारन के झब्बाल में रविवार शाम 4.30 बजे ट्रांसफार्मर पर काम करते समय लाइनमैन की अचानक मौत हो गई। झब्बाल पुलिस ने मृतक लाइनमैन कंवलजीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए सरकारी अस्पताल तरनतारन भेज दिया है। जानकारी के अनुसार लाइनमैन कंवलजीत सिंह निवासी मनोचाहल सब-डिवीजन झब्बाल में ड्यूटी पर था। वहीं, मृतक ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था और अचानक उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही एसडीओ कुलबीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लाइनमैन से ट्रांसफार्मर को रिपेयर करने का परमिट मिला है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण पता चल सकेगा। जांच के लिए टीम का गठन किया जाएगा। झब्बाल के एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है। वहीं, मृतक कंवलजीत सिंह की पत्नी सुखवंत कौर कर रो-रो कर बुरा हाल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30YjYS3
0 Comments