इस्लामाबाद की पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले 3 लोगों को पकड़ा है। इनके कब्जे से करीब 201 बोतल और मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना इस्लामाबाद के एसएचओ मुख्तियार सिंह ने बताया कि चौकी फताहपुर के एसआई जतिंदर सिंह ने सूचना के आधार पर नाका लगाया था। इसी दौरान जब मोटरसाइकिल (पीबी 02-सीएस 7291) पर एक युवक आया और उसे शक के आधार पर रोका गया।
तलाशी के दौरान उससे 35 बोतल शराब बरामद हुई हैं। आरोपी की पहचान हरमनदीप सिंह निवासी गांव रसूलपुर थाना सराय अमनात खां के रूप में हुई है। इसी तरह पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी पत्ती गिलां दी गांव फताहपुर को 84 बोतल शराब और मलकीत सिंह उर्फ राजू निवासी चढ़दी पत्ती गांव फताहपुर को 82 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jVcdUs
0 Comments