फतेहगढ़ साहिब के गांव भलमाजरा निवासी कबड्डी खिलाड़ी, राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर और माडल सतनाम खटड़ा (31) की शनिवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। सतनाम के चाचा कुलदीप खटड़ा ने बताया कि उसे सुबह 3 बजे के करीब दर्द हुआ। अस्पताल ले जाते समय गांव टौहड़ा के पास मौत हो गई। उसे दो दिन पहले बुखार आया था। सतनाम ने कभी स्टेराइड नहीं लिया।
सतनाम कनाडा और अन्य कई देशों में कबड्डी खेल चुका था। फिर बॉडी बिल्डिंग का शौक लगा। नशा छोड़ने वाले युवाओं के लिए वह रोल मॉडल था। कोच रोहित खेड़ा से ट्रेनिंग लेकर नामी बॉडी बिल्डर बने और सोशल मीडिया पर भी लाखों की तादाद में प्रशंसक बनाए। सतनाम का अंतिम संस्कार शनिवार की बाद दोपहर भलमाजरा में किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jrIceq
0 Comments