पावरकॉम के कर्मियों ने पुलिस कर्मचारी पर जेई से कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इसके विरोध में सिटी पुलिस स्टेशन के समक्ष धरना देने पहुंचे पावरकॉम के कर्मचारियों ने थाने में कुंडी कनेक्शन से एसी चलाते पकड़ लिया। बिजली बोर्ड के अधिकारी अब चोरी की असेसमेंट बना रहे हैं। जिसमें थाने पर बिजली चोरी का भारी-भरकम जुर्माना लगाया जाएगा।
वहीं जिला पुलिस मुखी ने कहा कि उन्हें इन मामले की जानकारी नहीं है। वह पता करवाते हैं अगर ऐसा हुआ है तो बेहद गलत है। बिजली बोर्ड के महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके जूनियर इंजीनियर जगदीप सिंह के साथ वीरवार देर शाम को वह अपने किसी निजी काम से सदर बाजार में अपनी गाड़ी से जा रहा था। एकदम सामने किसी के आने पर अपनी गाड़ी के ब्रेक मार दिए।
तभी एक पुलिस कर्मचारी की बाइक गाड़ी में लगी। पुलिस कर्मचारी ने तैश में आकर उसे बुरा-भला कहा और उसे थाने ले गया। जहां पर उसे जलील कर मारपीट की गई। जिसके रोष में उन्होंने थाने में धरना लगाया है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस कर्मचारी पर मारपीट करने व धमकियां देने का पर्चा दर्ज करवाएंगे। अगर पुलिस ने पर्चा दर्ज नहीं किया तो आने वाले समय में पूर्ण तौर पर पूरे जिले में हड़ताल कर देंगे।
मेन लाइन में तार डाल चला रहे थे एसी : एसडीओ
पावरकॉम के सिटी के एसडीओ विकास बंसल ने कहा कि उन्होंने थाने में बिजली चोरी पकड़ी है। शहर की मेन तार पर तार डालकर थाने में ऐसी चलाया जा रहा था। उन्होंने तार वह चोरी में इस्तेमाल की हुई अन्य सभी चीजों को अपने कब्जे में ले लिया। इसकी अब असेसमेंट तैयार कर रहे हैं। पावरकाॅम के नियमों के अनुसार अब थाने को जुर्माना किया जाएगा। जोकि लाखों में हो सकता है।
एसएचओ बोले-जांच के बाद होगी कार्रवाई
एसएचओ सिटी वन कमलजीत सिंह ने कहा कि पावकॉम के कर्मचारियों की शिकायत उनके पास आई है जिसमें उन्होंने एक कर्मचारी पुलिस कर्मचारी पर कथित तौर पर मारपीट का आरोप लगाया है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31glgbD
0 Comments