स्निफर डॉग की कमी से जूझ रहे कस्टम विभाग की तरफ से अटारी बार्डर स्थित देश के पहले डॉग स्क्वायड ट्रेनिंग सेंटर में तैयार 11 स्निफर डॉग्स की ट्रेनिंग पूरी होने वाली है। अगले महीने से वह अमृतसर समेत देश की विभिन्न सरहदों तथा पोर्टों पर तैनात होंगे। बता दें चाहे वह अटारी बार्डर हो, श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट हो या फिर अटारी रेलवे स्टेशन सभी संवेदनशील हैं।
यहां पर आने-जाने वालों या फिर ट्रेड की चेकिंग के लिए कोई अत्याधुनिक सुविधा नहीं थी, नतीजतन ऐसे में कस्टम को अपनी मैन पावर के अलावा कुत्तों की ही मदद लेनी पड़ती थी। कस्टम कमिश्नर दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि यहां पर 11 डॉग्स तथा उनके हैंडलर्स को ट्रेनिंग आर्मी तथा दूसरी पैरामिलिट्री फोर्स के ट्रेनर्स ने मुहैया करवाई है। इनमें दो अमृतसर बाकी नौ में से मुंबई, कोच्चि, दिल्ली आदि भेजे जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31jr3Nz
0 Comments