Featured Posts

शिवसेना नेता के घर छत से घुसे चोर अमेरिकन डाॅलर समेत ज्वेलरी चुराई

कैलाश चौकी के नजदीक शिवसेना नेता के घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपए के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार को घटना का पता सुबह चला जब वो उठे। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है।
दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार को वो हैबोवाल अपने ससुराल में परिवार के साथ गए हुए थे। घर पर उनका भाई वरिंदर शर्मा व उनका परिवार था। वो सभी नीचे सो रहे थे, देर रात पड़ोसियों की छत से होते हुए चोर उनके घर में दाखिल हो गए। पहली मंजिल पर बने उनके कमरे में गए और वहां रखी अलमारी के लाॅक तोड़ दिए।

जिसमें से 21 हजार रुपए 2300 अमेरिकन डाॅलर और एक सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। इस सारे घटनाक्रम के बारे में नीचे सो रहे परिवार को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब वो उठकर छत पर गए तो देखा कि सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तुंरत दीपक को फोन किया और चोरी के बारे में बताया। फिर पुलिस को शिकायत दी।

व्यस्त माने जाते कैलाश चौकी के पास दूसरी वारदात
कैलाश चौकी के नजदीक चोरी का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले एक ज्वैलर के घर पर भी चोरी हुई थी और वो भी चौकी के पास ही था। हालांकि उसके चोर को पुलिस ने काबू कर लिया था। ऐसे में पुलिस की चौकसी पर सवाल उठते है और ये हालात तब है, जब कर्फ्यू है और पुलिस सड़कों पर तैनात है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thieves stole jewelry from the roof of Shiv Sena leader's house


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aNCfW2

Post a Comment

0 Comments