थाना कच्चा पक्का की पुलिस ने दयालपुरा कस्बा में सीमेंट की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने और गोलियों चलाने के आराेप में 6 लाेगाें पर केस दर्ज किया है। हरजीत सिंह निवासी दयालपुरा ने बताया कि 14 अगस्त को उसका भाई बलविंदर सिंह गांव भैणी गुरमुख सिंह में अपने ट्रक पर किसी के घर रेत-बजरी की सप्लाई करने के लिए गया था।
जब वह वापस आ रहा था तो रास्ता क्रॉस करने को लेकर पड़ाेसी इंद्रजीत सिंह, बलविंदर सिंह, लखविंदर सिंह से तकरार हो गई। तीनों लोगों ने पहले गाली-गलौच किया और बाद में साथियों के साथ दुकान पर हमला कर दिया और सामान से तोड़फोड़ की। विरोध करने पर परिवार के साथ भी मारपीट की और गोलियां चलाते हुए मारने की धमकियां देकर भाग गए। एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि जांच के बाद इंद्रजीत सिंह, बचन सिंह, लखविंदर सिंह, दिलबाग सिंह, निशान सिंह, हीरा सिंह, बलविंदर सिंह और 2 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
3 हजार नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार
नार्कोटिक्स सेल की टीम ने 3 हजार नशीली गोलियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। नार्कोटिक्स सेल इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव कर्मूवाल निवासी बगीचा सिंह नशीली गोलियां बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने गश्त के दौरान बगीचा सिंह को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उससे 3 हजार नशीली गोलियां बरामद हुई। इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना चोहला साहिब में केस दर्ज कर लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hbi4n8
0 Comments