रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजारों में जहां चहल-पहल देखने को मिल रही है वहीं लोग कोरोना के कारण एहतियात भी बरत रहे हैं। वहीं रक्षाबंधन के मद्देनजर प्रशासन ने भी रविवार को सुबह 7 से रात 8 बजे मिठाई की दुकानों के अलावा बाजार खोलने की इजाजत दे दी है, क्योंकि बहनों ने भाइयों को मिठाई और राखी देनी है तो भाइयों ने बहनों के लिए कपड़े व ज्वेलरी खरीद कर गिफ्ट करनी होती है।
वहीं इस बार भद्रा काल 3 अगस्त को सुबह 9 बजकर 29 तक रहेगा। यानी कि राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 9:29 से लेकर रात 9:11 बजे तक अलग-अलग चौकड़ियों में चलेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:30 बजे से 12:53 चल शुभ लाभ अमृत आदि के चौघड़िया के अनुसार दोपहर में 1.40 के बाद से शाम 4.28 तक और संध्या के प्रदोष काल मुहूर्त में रात 7 से 9 बजे तक भी राखी बांधी जा सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33jfcke
0 Comments