श्री ब्राह्मण सभा की जिला इकाई की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवी दयाल पाराशर शामिल हुए। ब्लाक प्रतिनिधियों ने सर्व सम्मति से वीरेन्द्र रत्न को जिलाध्यक्ष, सुशील कुमार को प्रेस सचिव नियुक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला इकाई के दूसरे पदाधिकारियों की जल्द नियुक्तियां की जाएंगी। सरकार से मांग की है कि भगवान परशुराम की जयंती पर सरकारी छुट्टी पहले की तरह जारी रखी जाए।
पिछली सरकार ने पंजाबी यूनिवर्सिटी में भगवान परशुराम चेयर स्थापित की थी, जो बंद होने को है, उसे जरूरत अनुसार फंड मुहैया कराया जाए। यहां रामनाथ शर्मा, सुरेश भारद्वाज, नरेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र भारद्वाज, शर्मा, रंजीत शर्मा, धर्मपाल शर्मा, राकेश शर्मा, डा रविनंदन शर्मा मौजूद रहे।
डॉ. श्रीकृष्ण कौशिक बने अकादमिक एजुकेशनल ट्रिब्यूनल के मेंबर
स्टेट कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. श्रीकृष्ण कौशिक एजुकेशनल ट्रिब्यूनल पंजाब के अकादमिक मेंबर नियुक्त किए गए है। इससे पहले एसोसिएट प्रोफेसर संस्कृत महिंद्रा कॉलेज, प्रिंसिपल सरकारी रणवीर कॉलेज संगरूर, सहायक डॉयरेक्टर कॉलेजिज पंजाब डीपीआई कॉलेज ऑफिस, डिप्टी डॉयरेक्टर कॉलेजिज पंजाब के पद पर रह चुके है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kRescp
0 Comments