Featured Posts

किराए पर फार्म हाउस ले जुआ खिलवाने वाला शहंशाह 2 साथियों समेत गिरफ्तार

पंजाब में जुए के बड़े किंगपिन को आखिरकार पुलिस ने साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया। दुगरी के गगनदीप सिंह उर्फ राजू शहंशाह, एसबीएस नगर के राजकुमार उर्फ राजू और सीएमसी के सुखविंदरपाल सिंह सहगल से पुलिस ने जुआ खेलने का सामान और 2.60 लाख के टोकन बरामद किए हैं। वहीं, फार्म हाउस के मालिक हरविंदर सिंह उर्फ पप्पू और प्रिंस मक्कड़ फरार हैं। उनकी तलाश में रेड की जा रही है।

सीपी राकेश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी शहंशाह दूसरे शहरों के कारोबारियों को लुधियाना बुला फार्म हाउस में जुआ खिलवाता है। 19 अगस्त को आरोपी बसंत एवेन्यू में पप्पू के फार्म हाउस पर जुआ खेल रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेड कर तीनों आरोपियों को काबू कर लिया, जहां से उन्हें जुआ खेलने वाला डोली-दाना, जुआ खेलने वाले लोगों को दिए गए 13 टोकन बरामद हुए।

खुद ही बना डाली फर्जी परमिशन

पुलिस के मुताबिक आरोपी शहंशाह ने खुद ही सरकारी की मान्यता प्राप्त फर्जी परमिशन बना रखी थी। इसे दिखाकर वो कहता था कि उन्हें जुआ खिलवाने की इजाजत है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी जुआ खिलवाने के लिए फार्म हाउस मालिकों को 50-50 हजार रुपए देता था। हालांकि पुलिस इसे क्रॉस चेक कर रही है। आरोपी की कई पुलिस अफसरों के साथ सेटिंग थी। इस वजह से वो कभी हत्थे नहीं चढ़ पाया। यही वजह थी कि सीपी ने अपनी बेस्ट टीम को इस ऑपरेशन में लगाया था, जिन्होंने कानों-कान भनक नहीं लगने दी और वारदात कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जुए का गोरखधंधा चलाने वाला गगनदीप सिंह।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31fyk0T

Post a Comment

0 Comments