Featured Posts

एक दिन में सबसे ज्यादा 1788 पाॅजिटिव; 39 की मौत, मरीज 37 हजार के करीब हुए, 19 दिनों में ही संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी से ज्यादा

सूबे में कोरोना संक्रमण के बुधवार को एक ही दिन में सबसे ज्यादा 1788 नए केस आए, जबकि 39 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 11 मौतें लुधियाना में हुईं। पटियाला में 6, जालंधर में 4, अमृतसर, मोहाली में 3-3, कपूरथला में 2 लोगों की मौत हुई। सूबे में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 36,936 हो गया। मृतकों का भी आंकड़ा बढ़कर 958 हो गया है।

अगस्त में सूबे के कुल संक्रमित दोगुना से ज्यादा बढ़े हैं। 31 जुलाई को सूबे में कुल संक्रमित 16908 थे, जबकि महज 19 दिन में संख्या बढ़कर 36936 हो गई है। इसी दौरान मृतकों की मौत का आंकड़ा भी दोगुना रफ्तार से बढ़ा है। सरकार के मुताबिक 362 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट और 36 को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

हर एक जिंदगी कीमती: बच्चों को दिए मास्क

कोरोना से बचाव के प्रति बुधवार को पुलिस ने अनूठी पहल करते हुए शहर में पुलिस बैंड के साथ अभिभावकों के साथ बाजार में निकले बच्चों को घरों में ही रहने को प्रेरित किया। उन्हें मास्क, टाॅफियां भी बांटी।

कहां कितनी मौतें
लुधियाना में 12, जालंधर में 4, अमृतसर, मोहाली में 3-3, गुरदासपुर-2, मानसा, बरनाला, बठिंडा, फतेहगढ़ में 1-1 मौत हुई।

फिरोजपुर में 2 कोरोना संक्रमित आरोपी फरार
सिविल अस्पताल फिरोजपुर से बुधवार सुबह कोरोना संक्रमित गांव बारोके निवासी टिंकू (23) (चोरी का आरोपी), बचित्तर सिंह (38) निवासी तरनतारन फरार हो गए। बचित्तर प्रोटेक्शन वारंट पर गुरदासपुर से फिरोजपुर लाया गया था।

सिद्धू के पीए भी संक्रमित
अमृतसर में पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के पीए गौरव वासुदेव भी संक्रमित हुए हैं। जालंधर में आप से अकाली दल में गए नेता एचएस वालिया की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

कोविड टेस्ट, इलाज तय दाम पर हों

सभी सिविल सर्जन सुनिश्चित बनाएं कोविड टेस्ट व इलाज सूबा सरकार द्वारा तय दामों के अनुरूप ही हों। प्राइवेट अस्पताल भी मानवता की सेवा के आधार पर लोगों का इलाज करें।-बलबीर सिद्धू, स्वास्थ मंत्री



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1788 positive in a day; 39 deaths, patients close to 37 thousand, more than double the number of infected patients in 19 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Fxx7JU

Post a Comment

0 Comments