Featured Posts

कई जिलों में तेज बारिश, आज भी बरसेंगे बादल, हिमाचल में तेज बारिश, लैंडस्लाइडिंग से 134 सड़कें बंद

सूबे में अभी तक मानसून की सामान्य बारिश हुई है। मानसून की बुधवार को पटियाला, पठानकोट, रोपड़, होशियारपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। आज भी कई जगह बारिश होने के आसार हैं। इस समय प्री और मानसून बारिश को मिलाकर सूबे में 292 एमएम बारिश हो चुकी है।

हालांकि, ये अभी सामान्य से 14% तक कम है। मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त में मानसून कुछ कमजोर रहा है, लेकिन जुलाई में 185.2 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 5% अधिक थी। 23 अगस्त तक फिर से मौसम बदलने से अच्छी बारिश हो सकती है। सूबे में बुधवार को अधिकतम पारा करीब 32 डिग्री रहा।

कांगड़ा, बिलासपुर व ऊना में आज भी होगी तेज बारिश

हिमाचल में मानसून सक्रिय है। बुधवार को कांगड़ा, बिलासपुर व ऊना समेत कई जिलों में हुई बारिश व लैंड स्लाइडिंग से 134 सड़कें आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हैं। सड़कें काे पूरी तरह से बहाल हाेने में दाे दिन का समय और लगेगा। वहीं बुधवार को 4 डिग्री तक पारा गिरा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Heavy rains in many districts, cloudy rains even today, heavy rains in Himachal, 134 roads closed due to landsliding


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iW9TLX

Post a Comment

0 Comments