Featured Posts

गोताखोरों को तीसरे दिन भी नहीं मिला जाेबन सिंह का शव

तहसील अजनाला के तहत आती जगदेव कलां नहर में शुक्रवार को अजनाला से 3 दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई थी।

तीसरे दिन रविवार को भी जोबन सिंह का शव नहीं मिल पाया। अजनाला के डीएसपी विपन कुमार ने बताया कि मृतक जोबन (18) निवासी अजनाला साथियों के साथ सुबह नहर में नहाने के लिए आया था और गहरे गड्ढे में जाने से वह डूब गया और उसकी मौत हो गई थी।

गोताखाेरों ने तीसरे दिन भी शव को ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन देर शाम तक जोबन सिंह का शव नहीं मिल सका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BFBukF

Post a Comment

0 Comments