Featured Posts

सरहदी खेतों मेें दबाई बोतलों में से दो किलो हेरोइन बरामद

तरनतारन पुलिस के नारकोटिक्स सेल और बीएसएफ ने खेमकरण सेक्टर के सीमावर्ती गांव नूर मोहम्मद में जीरो लाइन के पास खेतों में दबा कर रखी दो किलो 120 ग्राम हेरोइन और 280 ग्राम अफीम बरामद की है।

एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि सूचना मिली थी के भारत-पाक सीमा पर नशा तस्करों ने पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन और अफीम मंगवाई है। पाकिस्तानी नशा तस्करों ने इस खेप को जीरो लाइन के पास गांव नूर मोहम्मद के खेतों में दबाया है।

इस पर तरनतारन के नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज गुरदयाल सिंह और उनकी टीम ने गांव नूर मोहम्मद में बीएसएफ की पोस्ट से संपर्क कर वहां के इंस्पेक्टर उदय यादव की मदद से जीरो लाइन के पास सर्च अभियान चलाया।

इसी बीच खेतों में दबी दो बोतलें बरामद हुई, जिनमें से एक बोतल में 2 किलो 120 ग्राम हेरोइन और दूसरी बोतल में 280 ग्राम अफीम मिली। एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि पुलिस ने थाना सदर पट्टी में अज्ञात नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ein6MW

Post a Comment

0 Comments