Featured Posts

नगर निगम के अहाते में आग, गाड़ी बुलाने खुद जाना पड़ा मुलाजिम को

शहरवासियों के जान-माल की सुरक्षा से जुड़े निगम के फायर ब्रिगेड विभाग का 101 नंबर सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। बुधवार सुबह 5 बजे निगम के ही भगतांवाला जोन नंबर तीन स्थित अहाते में आग लगने पर फायर ब्रिगेड हेल्पलाइन नंबर नहीं मिला तो वहां तैनात मुलाजिम बेलदार/ ड्राइवर सतनाम सिंह को फायर स्टेशन पर जाकर आगजनी की सूचना देनी पड़ी।

इसके बाद निगम की 3 और सेवा सोसायटी की दो गाड़ियों ने मिलकर करीब सवा दो घंटे बाद आगजनी पर काबू पाया। इसमें करीब 14 गाड़ी पानी का इस्तेमाल करना पड़ा। निगम अफसर आगजनी की वजह शार्ट सर्किट बता रहे हैं। आगजनी की सूचना मिलने पर एस्टेट अफसर सुशांत भाटिया मौके पर पहुंच गए।

निगम के अहाते में विज्ञापन विभाग की तरफ से उतारे गए अवैध होर्डिंग्स, फ्लेक्स के साथ ही एस्टेट विभाग की तरफ से जब्त किया गया अतिक्रमणकारियों का सामान रखा है। वहीं आग इतनी ज्यादा फैली कि उसमें फ्लेक्स बोर्ड, होर्डिंग्स, कुछ रेहड़ियां, टायर, फोल्डिंग बेड वगैरह जल गए। वहीं आग की लपटें करीब 30 फीट ऊपर तक गईं, जिससे कुछ पेड़ भी झुलस गए।

डिस्ट्रिक्ट फायर स्टेशन आफिसर लवप्रीत सिंह ने बताया कि 101 नंबर पर बहुत सी रांग कॉल्स आ रही हैं। इसमें किसी अन्य के फोन आकर मिल रहे हैं। इस नंबर के नहीं लगने की शिकायतें मिली हैं, जिसकी बीएसएनएल में शिकायत की है। निगम के फायर स्टेशनों के अन्य नंबरों पर 24 घंटे आगजनी की सूचना दी जा सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fire in the municipal courtyard, the man had to go to call himself


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TH8GxW

Post a Comment

0 Comments