Featured Posts

मेंटेनेंस के कारण आज आधे शहर में बंद रहेगी बिजली

गर्मी बढ़ने से बिजली की खपत शुरू होते ही पावरकाॅम ने बिजली लाइनों की मेंटेनेंस के नाम पर कट लगाने शुरू कर दिए हैं। एक्सईएन इंजी. गगनदीप सिंगला व एसडीओ इंजी. लोहित शर्मा ने बताया कि 13 मई को 66 केवी ग्रिड सब स्टेशन सी कंपाउंड से चलने वाले आदर्श नगर फीडर को सुबह 9 से शाम शाम 5 बजे तक के लिए बंद रखा जाएगा। इससे आदर्श नगर, गुरुनानक नगर, गिलपत्ती-सीवियां रोड, मंदिर कॉलोनी आदि इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

66 केवी सब स्टेशन आईजीसी से चलते 11 केवी दीप सिंह नगर को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक के लिए बंद रखा जाएगा। इससे बाबा दीप नगर, बलराज नगर, संजय नगर, हरबंस नगर, टीचर कॉलोनी आदि इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 13 मई को ही 66 केवी सी कंपाउंड से चलते 11 केवी जीएम टू फीडर तथा जनता नगर, विशाल नगर, मित्तल माल, रेलवे फीडर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक के लिए बंद रखा जाएगा। अमरीक सिंह रोड, शक्ति नगर, ग्रीन एवेन्यू, टैगोर नगर, तीन कोनी, विशाल नगर, मित्तल माॅल, रेलवे, एससीएफ मार्केट, जनता नगर, गोपाल नगर, राजीव गांधी कॉलोनी, परसराम नगर, चंडीगढ़ रोड, अर्जुन नगर, ढिल्लों कॉलोनी में बिजली ठप रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dDNaBD

Post a Comment

0 Comments