विश्व मेंफैली काेराेनावायरस की बीमारी के चलते जहां लोग अपनी व अपने परिजनों की जान बचाने के लिए घरों में पड़े हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ शहीद ऊधम सिंह यूथ क्लब खाई फेमे के सदस्य हर जरूरतमंद को रक्त देकर उनकी जान बचाने में लगे हुए हैं। क्लब के सदस्य मनजिंदर सिंह भुल्लर व मोड़ा सिंह अनजान ने बताया कि काेराेनावायरस के कारण लगाए गए कर्फ्यू के कारण रक्तदान शिविर नहीं लगाया जा सका।
जिस कारण ब्लड बैंकों में रक्त की भारी कमी पाई जा रही थी व किसी इमरजेंसी में जरूरतमंदों को रक्त के लिए परेशानियां आ रही थी। लोगों की इस परेशानी को देखते हुए क्लब के सदस्यों ने अलग अलग शहरों के अस्पतालों में अपने कॉन्टैक्ट नंबर छोड़ रखे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी टीम के सदस्यों में योगराज सिंह औलख, वरिंदर सिंह धालीवाल व गुरप्रीत सिंह खाई ने किसी अज्ञात जरूरतमंद का फोन आने पर कैंसर के राेगियाें को फिरोजपुर व फरीदकोट अस्पताल में रक्तदान किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3doIy2a
0 Comments