Featured Posts

फौजी पर शादी का झांसा देकर 5 महीने तक दुष्कर्म का आरोप

जंडियाला गुरु थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर 5 महीने तक दुष्कर्म करने के आरोप में एक फौजी पर केस दर्ज कर लिया है, फौजी अभी घर से फरार है। पीड़ित युवती मधु (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह अपने परिवार में सबसे बड़ी बेटी है और उसके माता-पिता दिहाड़ी-मजदूरी का काम करते हैं। उसने बताया कि वह करीब 5 माह पहले मखनविंडी गांव में अपनी बुआ की बेटी के विवाह में शामिल होने के लिए गई थी। वहां पर उसकी मुलाकात सतनाम सिंह फौजी निवासी मखनविंडी के साथ हुई।
सतनाम सिंह ने उससे पहले दोस्ती की और बाद में शादी के लिए कहने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसे भी वह पसंद था और उसने शादी के लिए हां कर दी। उसने अपना फोन नंबर दिया और फिर आपस में बातचीत होने लगी। सतनाम सिंह पहली बार उसे किसी दोस्त के घर ले गया और वहां पर विरोध के बावजूद शारीरिक शोषण किया गया।
सतनाम सिंह ने कहा कि वह उससे शादी करेगा, इसीलिए घबराए न। 18 मार्च, 2020 को सतनाम सिंह फौजी ने उसे फोन करके शहीदां चौक स्थित होटल में बुलाया और कई बार उसे बुटीक से भी लेकर जाता रहा है। जब भी उसे शादी के बारे में पूछा जाता तो वह टालमटोल करता और झूठा वादा करता था। 15 अप्रैल, 2020 को उसने फिर फोन करके जरूरी बात करने के लिए बुलाया और खानकोट में बुलाकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता के मुताबिक सतनाम सिंह ने उसे धोखे में रखकर किसी और लड़की के साथ शादी रचा ली है। जंडियाला गुरु पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35BoOFU

Post a Comment

0 Comments