Featured Posts

डेरा बाबा अमीर सिंह ने 820 पीपीई किट एसजीपीसी ने टब, बाल्टी और मग भेंट किए

डेरा बाबा अमीर सिंह की तरफ से करोना संकट के चलते स्थानीय सर्किट हाउस में 820 से अधिक मेडिकल पीपीई किट्स भेंट की गई। डेरे के प्रमुख सेवादार बाबा मक्खन सिंह तथा जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य डॉ. संजीव अरोड़ा ने पंजाब के मेडिकल शिक्षा एवं खोज मंत्री ओपी सोनी को यह किट्स दी। उनके साथ डीसी शिव दुलार सिंह तथा सिविल सर्जन जुगल किशोर भी मौजूद थे।
डॉ. अरोड़ा ने बताया उक्त किट मेडिकल विभाग द्वारा दोबारा प्रयोग में लाई जा सकती हैं, इनका दोबारा प्रयोग किया जा सकता है। मंत्री ओपी सोनी ने कहा कि डेरा बाबा अमीर सिंह द्वारा ना सिर्फ मेडिकल किट्स देकर समाज सेवा की जा रही है बल्कि डेरे द्वारा कोरोना संकट के बीच जरूरतमंदों को राशन तथा लंगर भी बांटा जा रहा है। यह सराहनीय कदम है, अन्य समाजसेवी संस्थाओं को भी ऐसा करना चाहिए। उन्होंने डॉ. अरोड़ा तथा उनकी टीम का भी आभार व्यक्त किया।

गुरु नानक देव अस्पताल को सौंपी सामग्री, कोरोना मरीज करेंगे इस्तेमाल

गुरु नानक देव अस्पताल में उपचाराधीन कोरोनावायरस के मरीजों की मांग पर एसजीपीसी ने टब बाल्टी, मग, साबुन, पेस्ट, ब्रश, सैनिटाइजर आदि भेंट किया। इसे देने के लिए सहायक मैनेजर भाई राजेंद्र सिंह रूबी पहुंचे हुए थे। रूबी ने बताया कि नांदेड साहब से आई संगत में काफी कोरोना संक्रमित हो गए थे और उनको गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया था। इन लोगों ने सुखदेव सिंह भूराकोना को फोन करके उक्त वस्तुओं की मांग की थी। इसके बाद कमेटी के प्रधान भाई गोविंद सिंह लोंगोवाल ने उनकी ड्यूटी लगाई जिससे वह अपनी टीम के साथ यहां लेकर पहुंचे और अस्पताल के स्टाफ को सौंपा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
820 PPE Kit SGPC presented tubs, buckets and mugs by Dera Baba Amir Singh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L7yezz

Post a Comment

0 Comments