Featured Posts

सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग 15 से, 2 माह तक चलेगी

कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में जनजीवन ठहर गया है। शिक्षण प्रशिक्षण भी बंद है। ऐसे में ऑनलाइन सिस्टम अपनाया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत सेना ने भी भर्ती के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग का सिलसिला शुरू किया है।
सेना ने पंजाब के युवकों के लिए सिखलाई केंद्र सी प्वाइंट की स्थापना की है। डायरेक्टर जनरल पंजाब की तरफ से जारी बयान के मुताबिक साल 2020- 21 में होने वाली भर्ती के लिए इसके जरिए युवकों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। अमृतसर के इंचार्ज हरजीत सिंह ने बताया कि यह ऑनलाइन ट्रेनिंग 15 मई से शुरू होगी और 2 महीने तक जारी रहेगी। माझा जोन के तहत आते जिलों अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट तथा तरनतारन के युवक इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

हरजीत सिंह ने बताया कि क्योंकि लॉकडाउन के कारण सब कुछ बंद है, ऐसे में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित न हो इसके लिए सेना ने यह सिस्टम शुरू किया है। उनका कहना है कि लॉकडाउन खुलने के बाद युवाओं को फिजिकल ट्रेनिंग दी जाएगी और इसके बाद वह रैली का हिस्सा बनेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3frdO2E

Post a Comment

0 Comments