लगातार 5वें दिन काेराेना का काेई केस जिले में नहीं आया। दूसरी ओर राहत की बात यह रही कि 7 काेराेना मरीज की दूसरी रिपाेर्ट निगेटिव आई। सेहत विभाग ने अाइसाेलेशन वार्ड में दाखिल सभी मरीजाें काे छुट्टी देकर घर भेज दिया है। अब ठीक हाेने वाले मरीजाें की संख्या 25 हाे गई है। ठीक हाेने वाले मरीजाें में 5 राजपुरा और 2 पटियाला के आनंद नगर के मां-बेटा शामिल हैं। बुधवार काे 92 सैंपलाें की रिपाेर्ट निगेटिव रहीं। बुधवार काे जिले से 92 सैंपल लिए गए, इनकी रिपाेर्ट आज आएगी। सैफाबादी गेट इलाका जहां सबसे पहले जूता काराेबारी पॉजिटिव केस आया था। 28 दिन बाद इस इलाके में कोई और केस नहीं आया। जिसके चलते यहां बंद दुकानें खुली नजर आई।
श्री हजूर साहब के श्रद्धालुओं का क्वारेंटाइन पूरा
उधर, 28 अप्रैल काे महाराष्ट्र सचखंड तख़्त श्री हजूर साहब से पटियाला लाैटे ओर गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब माता नानकी निवास में ठहराए गए श्रद्धालुओं को बुधवार गुरुद्वारा प्रबंधकों और ज़िला प्रशासन की मौजूदगी में एकांतवास से मुक्त कर दिया गया। कोविंड -19 के अंतर्गत जारी की हिदायताें अनुसार 14 दिनों का एकांतवास पूरा होने के बाद आज श्रद्धालुओं को घर भेजने की प्रक्रिया आज सुबह समय से शुरू की गई। जानकारी अनुसार 77 एकांतवास से मुक्त किये गए श्रद्धालुओं में पीआरटीसी के चालक और कंडक्टर भी शामिल बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से स्वे इच्छा घोषणा पत्र लिया, जिसमें उनको घर जा कर 7 दिन का एकांतवास में काटना होगा, जिस अनुसार 19 मई तक घर में एकांतवास रहने की हिदायत की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bzh9sZ
0 Comments