Featured Posts

हेलीकॉप्टर अपाचे में तकनीकी खराबी, खेत में इमरजेंसी लैंडिंग

छह महीने पहले पठानकोट एयरबेस पर तैनात किए गए अमेरिकन लड़ाकू हेलीकाॅप्टर अपाचे में शुक्रवार को रूटीन ट्रेनिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। एयरबेस से उड़ान भरने के बाद उसकी होशियारपुर के गांव आपात लैंडिंग करानी पड़ी। बाद में टेक्निकल टीम ने पहुंचकर खराबी ठीक की और शाम 4 बजे हैलीकाॅप्टर एयरबेस वापस लाया गया।

सुबह 11.30 बजे अपाचे ने पठानकोट एयरबेस से रुटीन ट्रेनिंग उड़ान भरी थी। 12.20 बजे तकनीकी खराबी की वजह से बुधवर गांव के पास सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इसमें सवार दोनों पायलट सुरक्षित रहे और हैलीकाॅप्टर को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। एयरफोर्स की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची तथा फाल्ट ठीक कर हैलीकाॅप्टर को वापस एयरबेस लाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Technical fault in helicopter Apache, emergency landing in the field


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XLFzfU

Post a Comment

0 Comments