Featured Posts

मेनका गांधी ने डीसी को फोन किया, डॉग को पहुंचाएं खाना

(शशांक सिंह)पटियाला के सफाबादी गेट के पास रहने वाला जूता कारोबारी कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसके बाद सेहत विभाग ने उसके परिवार को राजिंदरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर रखा है। इस समय व्यापारी के घर में सिर्फ उसका डॉग है। उसे खाना देने वाला तक कोई नहीं था। पड़ोसी भी वहां नहीं जा सकते थे। इसलिए वह चिड़चिड़ा हो रहा था। जब इसकी सूचना कंपेशन फॉर एनीमल्स संस्था और एनीमल राइट्स एक्टिविस्ट प्राप्ति बजाज को मिली तो उन्होंने डीसी, एसएसपी और नगर निगम को इसकी जानकारी दी और डॉग के लिए खाने के प्रबंध की अपील की।

लेकिन प्रसाशन ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद प्राप्ति बजाज ने डॉग के मालिक से बात की और फिर सांसद मेनका गांधी से संपर्क किया। इस पर मेनका ने दोपहर 3 बजे डीसी को फोन किया और कहा कि डॉग के लिए घर में ही खाने पीने की व्यवस्था करें। उसे घर में ही आइसोलेशन पर रखें। साथ ही निगम डॉग को नहलाकर रोजाना घर को सेनेटाइज भी करें। इसके बाद जिला प्रशासन एक्टिव हुआ और फैसला हुआ कि संस्था कंपेशन फॉर एनिमल्स डॉग काे खाना मुहैया कराएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maneka Gandhi calls DC, delivers food to Dog


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KboOTe

Post a Comment

0 Comments