
ऑल इंडिया सलमानी बिरादरी के पंजाब चेयरमैन अख्तर सलमानी ने बताया कि शब-ए-बरात के खास दिन मुस्लिम समाज इबादत कर और रोजे रखकर रब से दुआएं मांगता है। उनके परिवार ने शब-ए-बरात के खास दिन सादगी से घर में इबादत की। देश और विश्व को कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए रब से अरदास की। शब-ए-बरात के खास दिन मुस्लिम समाज रोजे रखता है और खुदा से खुसूसी दुआएं मांगता है। अख्तर सलमानी ने सभी लोगों से अपील कि की आस-पड़ोस में गरीब मजदूर रोजमर्रा के दिहाड़ीदार और जरूरतमंद लोगों का ख्याल रखें। सरकारी आदेशों का पालन करते हुए घर में रहकर कर्फ्यू और लॉकडाउन का पालन करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34ssZ6p
0 Comments