कर्फ्यू के दौरान दिलकुशा मार्केट में कालाबाजारी धड़ल्ले से हो रही है। मॉडर्न सर्जिकल पर छापेमारी के बाद प्रशासन ने काेई कार्रवाई नहीं की है। मार्केट में एजेंटाें के जरिये सैनिटाइजर, मास्क और इंफ्रारेड थर्मामीटराें की कालाबाजारी हो रही है। शुक्रवार दोपहर कालाबाजारी का एक मामला डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने पकड़ा। यहां इंफ्रारेड थर्मामीटर की कालाबाजारी हो रही है।
एसडीएम ने ड्रग कंट्रोलर को मामले की गहन जांच कर कार्रवाई को कहा
डिप्टी मेयर ने बताया कि वो इलाके के लोगों की जरूरत के लिए सैनिटाइजर और मास्क लेने दिलकुशा मार्केट गए थे। तीन-चार होलसेल दुकानों पर इंफ्रारेड थर्मामीटर की मांग की पर नहीं मिला। एक दुकानदार ने कहा, सीधे थर्मामीटर कोई नहीं देगा। एजेंट से बात करें। डिप्टी मेयर गनमैन को मार्केट के बाहर छोड़ आए। संपर्क करने पर एक एजेंट ने 1200-1500 में मिलने वाले इंफ्रारेड थर्मामीटर 6500 और 18 फीसदी जीएसटी के साथ 7670 रुपए में देने की बात कही।
इस बीच उनका गनमैन कुछ पूछने के लिए पास आया तो एजेंट भाग निकला। डिप्टी मेयर ने बताया कि कालाबाजारी की सूचना उन्होंने तत्काल एसडीएम-वन जय इंद्र सिंह को दी। उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर कमल कंबोज को इस मामले में पड़ताल कर कार्रवाई करने को कहा। दूसरी ओर डिप्टी मेयर ने एसएसपी इंटेलीजेंस राजेश्वर सिद्धू को इस बारे में शिकायत देकर दिलकुशा मार्केट में अपनी टीम तैनात करने को कहा ताकि आपात स्थिति में भी लोगों से लूट करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।
दिलकुशा में मिलेगी सिर्फ थाेक में दवा
काेविड-19 के मरीज बढ़ने के मद्देनजर आगामी 16 दिनतक शहर के लाेगाें काे घराें में ही रहना हाेगा। डीसी वीके शर्मा का कहना है कि प्रशासनिक हिदायताें का उल्लंघन करने वालाें काे जेल भेजा जाएगा। नए मामले कम्युनिटी स्प्रेड के हो सकते हैं। वहीं, दिलकुशा मार्केट में अब दवाओं की परचून बिक्री नहीं हाेगी। परचून में दवा दवा की अन्य दुकानों से सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ले सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b0RrOH
0 Comments