Featured Posts

कारोबारी का परिवार आइसोलेट, कुत्ता घर में अकेला; मेनका गांधी ने डीसी को फोन किया, डॉग को पहुंचाएं खाना

(शशांक सिंह)पटियाला के सफाबादी गेट के पास रहने वाला जूता कारोबारी कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसके बाद से उसका परिवार भी चपेट में गया। सेहत विभाग ने परिवार को राजिंदरा अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर रखा है। इस समय जूता व्यापारी के घर में सिर्फ उसका डॉग है। उसे खाना देने वाला तक कोई नहीं था। पड़ोसी भी वहां नहीं जा सकते थे। इसलिए वह चिड़चिड़ा हो रहा था।

सांसद मेनका गांधी ने किया फोन

जब इसकी सूचना कंपेशन फॉर एनीमल्स संस्था और एनीमल राइट्स एक्टिविस्ट प्राप्ति बजाज को मिली तो उन्होंने डीसी, एसएसपी और नगर निगम को इसकी जानकारी दी और डॉग के लिए खाने के प्रबंध की अपील की। लेकिन प्रसाशन ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद प्राप्ति बजाज ने डॉग के मालिक से बात की और फिर सांसद मेनका गांधी से संपर्क किया। मेनका गांधी ने दोपहर 3 बजे डीसी को फोन किया। इसके बाद जिला प्रशासन एक्टिव हुआ। फिर फैसला हुआ कि संस्था कंपेशन फॉर एनिमल्स डॉग की प्राप्ति बजाज का खाना मुहैया कराएगी।

पूरा परिवार पॉजिटिव आने के बाद घर में डॉग अकेला था

सफाबादी गेट में पूरा परिवार पॉजिटिव आने के बाद घर में मौजूद डॉग को खाना नहीं मिला। कंपेशन फॉर एनिमल्स संस्था की प्राप्ति बजाज लगातार दिन भर जिला प्रशासन से खाना मुहैया करवाने के लिए कहती रहीं, जबकि इलाके के लोग रस्सी में बाल्टी बांधकर खाना पहुंचाते रहे। संस्था की प्राप्ति बजाज ने बताया कि हम लोग खाना मुहैया कराएंगे।

डॉग को घर में आइसोलेशन पर रखें, रोजाना घर को सेनेटाइज भी कराएं : मेनका गांधी

जैसे ही केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत डीसी को फोन किया और कहा कि डॉग के लिए घर में ही खाने पीने की व्यवस्था करें। उसे घर में ही आइसोलेशन पर रखें। साथ ही निगम डॉग को नहलाकर रोजाना घर को सेनेटाइज भी करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The family of the businessman isolates, the dog is alone in the house; Maneka Gandhi calls DC, delivers food to Dog


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34JEHK9

Post a Comment

0 Comments