गांव गढ़ी भारटी के सरपंच महिंदर सिंह भौरिया की अगुवाई में शेर-ए-पंजाब स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब के सदस्यों द्वारा कोरोना वायरस के चलते शनिवार को गांव में गांवबंदी कर दी गई। मास्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि इस वायरस से दुनियाभर में तबाही मची हुई है, इस कारण लोगों में दहशत का माहौल है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा इसकी रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत पुलिस ने कर्फ्यू में सख्ती करने के आदेश भी दिए हैं।
उन्होंने बताया कि गांवबंदी के तहत शनिवार को गांव में आने वाले लोगों का नाम, पता, आने का कारण तथा व्हीकल नंबर आदि नोट किए गए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी प्रशासनिक आदेशों का पालन करते हुए घरों में रहें और इस बीमारी को खत्म करने में अपनी भूमिका निभाएं। लोग बिना वजह घरों से बाहर न निकलें। इस मौके पर मनजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, मोहन सिंह, अवतार सिंह, रणजीत सिंह, मनवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतीश भौरिया, शिंदर पाल, रमन भौरिया आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xbxot4
0 Comments