Featured Posts

पहले दिन बर्थ, डेथ सर्टिफिकेट के आए 135 आवेदन सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक होगा काम

सिटी में कर्फ्यू के कारण 25 दिनों से बंद पड़े बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट के आवेदन का काम निगम दफ्तर में वीरवार से शुरू हो गया है। निगम प्रशासनिक कांप्लेक्स के बेसमेंट में बने कम्युनिटी फेसिलिटेशन सेंटर (सीएफसी) में पहले दिन कुल 135 नए आवेदन हुए। इनमें निजी अस्पताल में होने वाले जन्म और मृत्यु की भी एंट्री शामिल है। खास बात है कि सीएफसी में आवेदन के दौरान सीमित संख्या में स्टाफ दूरी बनाकर काम करते नजर आए, जबकि काउंटर पर आवेदन करने वाले लोगों ने भी सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखा।निगम के जॉइंट कमिश्नर हरचरण सिंह ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान रोजाना वर्किंग डे में सुबह 9 से दोपहर बाद एक बजे तक नए आवेदन का काम होगा।
इसके अलावा लंबित आवेदन के सर्टिफिकेट जारी करने का भी काम होगा। कर्फ्यू के बीते 25 दिनों के दौरान बर्थ और डेथ केस के 21 दिन की अवधि को पार करने वाले लेट केस के मामले में सरकार को चिट्ठी लिखी गई है, जल्द ही इस बारे में लोगों को राहत देने वाली गाइड लाइन मिलने के बाद लेट केस के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On the first day, 135 applications of berth, death certificate will be worked from 9 am to 1 pm


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aiRqo6

Post a Comment

0 Comments