अमृतसर.अपनी जिम्मेदारी पर ऑटो दिलाने के बाद उसके पैसे लेने गए युवक की कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी।मृतक की पहचान अमरीक सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों ने शव को प्लाट में दफनाने की भी कोशिश की, लेकिन आस-पास लोग होने के कारण वह नहीं कर सके। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
मृतक की पत्नी परमजीत कौर ने बताया कि उसका पति अमरीक सिंह बुधवार की रात को कहकर गया कि वह आनंद कुमार निवासी न्यू जसपाल नगर से पैसे लेने के लिए जा रहा है। काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो वह उसके घर पहुंची, लेकिन उसके घर के बाहर खड़े ऑटो के पास खून बिखरा था। जब उसने देखा तो उसके पति का शव ऑटो में खून से लथपथ पड़ा हुआ था। आरोपी शव को वहीं कहीं दबाने की कोशिश में थे। जब वह पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37FSscA
0 Comments