Featured Posts

युवक को कैनेडा भेजने का झांसा देकर थाईलैंड में बनाया बंधक, 17 लाख लेकर छोड़ा

पटियाला.इमीग्रेशन वाले विदेश भेजने के नाम पर ठगी के कैसे नए-नए तरीकों को इजाद करते हैं। इसका ताजा उदाहरण सामने आया हैं। पटियाला के 22 नंबर फाटक नजदीक अल्फा एजुकेशन इमीग्रेशन वालों ने हरियाणा के एक युवक सुखविंदर के साथ बेहद दिलचस्प तरीके की ठगी की।

इमीग्रेशन वालों ने सुखविंदर से कहा कि एक केंद्रीय मंत्री अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं, वो सुखविंदर कोमंत्री के साथ जाने वाले ग्रुप का सदस्य बनाकर भेजेंगे। फिर इस प्लान को यह कह कर रद्द कर दिया कि सुखविंदर की उम्र सिर्फ 19 साल है, इसलिए ग्रुप में भेजने पर किसी को शक न हो जाए, इसलिए इस प्लान की बजाय कोई दूसरा प्लान अपनाएंगे। फिर कुछ दिनों बाद सुखविंदर के परिवार वालों को बताया गया कि कैनेडा में अक्षय कुमार और दलजीत दोसांझ की फिल्म की शूटिंग चल रही है, देश से कई कलाकार व फिल्म मेकर्स की टीम कैनेडा जा रही है।

सुखविंदर को स्पॉट ब्वॉय बनाकर भेज देते हैं। इस काम के लिए 21 लाख रुपए मांगे गए। परिवार वालों ने ढाई लाख रुपए दिए और बाकी पैसे सुखविंदर को बाहर भेजने के बाद देने की बात कही, तो उक्त इमीग्रेशन वालों ने सुखविंदर को कैनेडा के बजाय थाईलैंड जाकर बंधक बना लिया। यही नहीं परिवार वालों से बेटे को छोड़ने के एवज में पैसों की मांग की।

परिवार ने जमीन बेचकर रुपए ब्लैकमेलर्स को भेजे
पारिवारिक सदस्यों ने अपनी जमीन बेचकर 17 लाख रुपए ब्लैक मेलर्स को भेजे तो बेटा वापस इंडिया आसका। वापस आते ही पारिवारिक सदस्यों ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच के बाद 3 व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सुखविंदर की मां मंजीत कौर ने बताया है कि धोखाधड़ी की शिकायत सीधा एसएसपी ऑफिस जाकर की।

पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल करने के बाद आरोपी बूटा दास, बलजिंदर सिंह और मनजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मंजीत कौर के मुताबिक इस पूरे ठगी के जाल में वोऔर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी एजेंट कुलविंदर सिंह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। इस मामले में वो अब एसएसपी से जल्द मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V8e9PP

Post a Comment

0 Comments