पटियाला.अपनी आर्थिक स्थिति ठीक करने अाैर बिजली बचत के उद्देश्य से पावरकाॅम परंपरागत मीटरों की जगह स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की तैयारी में है। स्मार्ट बिजली मीटर काे लेकर टेंडर खुल गए हैं। अब पावरकाॅम ने मीटर बनाने वाली तीन कंपनियाें से टेस्टिंग के लिए मीटर लेकर जालंधर एमई लैबाेरेटरी में भेजा है।
फरवरी में लैब से रिपाेर्ट आने के बाद एलएनटी मैसूर, जीनस दिल्ली, एचईएस साेलन इन तीनाें में से किसी एक कंपनी काे 96 हजार स्मार्ट मीटर सप्लाई का ठेका दिया जाएगा। स्मार्ट मीटर में खास बात यह हाेगी कि मीटर में माॅडम लगा हाेगा, जिससे रीडर काे बार-बार रीडिंग लेने के लिए फील्ड में नहीं जाना पड़ेगा।
स्मार्ट मीटर प्राेजेक्ट शुरू हाेने के बाद मैन पावर की कमी से जूझ रहे पावरकाॅम काे काफी राहत मिलेगी। पपावरकॉम पहले चरण में कृषि व कॉमर्शियल और एेसे सरकारी दफ्तराें में यह मीटर लगाने की तैयारी में है, जाे बिजली का माेटा बिल न भरकर डिफाल्टर घाेषित हाे चुके हैं। ताकि इन से एडवांस से पैसे लेकर बिजली दे सके।
मीटर देगा रिचार्ज खत्म हाेने से पहले ही अलर्ट
प्रीपेड मीटरों में मोबाइल फोन की तरह कीपैड लगा होगा। पावरकॉम के दफ्तर से एक रीचार्ज कूपन मिलेगा। मीटर में सीरियल नंबर फीड करते ही बिजली चालू हो जाएगी। रिचार्ज खत्म होने से दो दिन पहले मीटर अलर्ट देना शुरू कर देगा। सबसे खास बात ये होगी। जिस दिन उपभोक्ता के रिचार्ज की आखिरी तारीख होगी।
उस रात बिजली बंद नहीं होगी। अगले दिन सुबह ही बिजली सप्लाई बंद हो जाएगी। इसका सीधा कनेक्शन पावरकॉम के आफिस में होगा। रिचार्ज कूपन, ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा मिलेगी। मीटर में जैसे ही लोड से अधिक करंट आएगा तो ये खुद ब खुद ट्रिप कर जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uM0SS1
0 Comments