Featured Posts

पेटीएम से गलत खाते में गए पैसे रिफंड पर 33,594 रु. और कटे, आरोपी झारखंड और बंगाल के

संगरूर.पेटीएम के जरिए गलत खाते में गए पैसे रिफंड लेने के लिए कंपनी से नंबर लेना धूरी के एक व्यक्ति को महंगा पड़ा। रकम वापस आने की बजाए भेजे गए पेटीएम लिंक को डाउनलोड करते ही उसके खाते से 33 हजार 594 रुपए और कट गए। पुलिस ने धूरी निवासी राज कुमार की शिकायत पर 4 महिलाओं समेत 6 लोगों पर केस दर्ज किया है।

राज कुमार ने बताया कि उसने पेटीएम के जरिए बेटी को पैसे भेजने थे। गलती के कारण पैसे किसी और मोबाइल नंबर में चले गए। पैसे रिफंड लेने को सिम की कंपनी के साथ संपर्क कर एक नंबर लिया। जब फोन किया तो लड़के ने अपना नाम राहुल बताया और पेटीएम एप से कुछ स्टैप टाइप करने को कहा।

टाइप करते ही उसके खाते में से पेटीएम के जरिए कुल 33 हजार 594 रुपए फिर कट गए। पुलिस ने जांच के बाद दिलावर अंसारी, (झारखंड), रिंपा मुखर्जी पं. बंगाल, सुमन मध्य प्रदेश, वाहिदा, सोनिया व अनवर अंसारी झारखंड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतिकात्मक।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35P6gjW

Post a Comment

0 Comments